कार की बेसिक रखरखाव की जानकारी
*******************************CAR KNOWLEDGE 360** ***************************
पेट्रोल कार सर्विस और कॉस्ट दोनों में सस्ती होती है, ये कार डीजल कार की अपेक्षा बहुत कम प्रदूषण करती है। आमतौर पर लोग पेट्रोल कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये कार सर्विस के हिसाब से बहुत सस्ती होती है। अगर लोकल मार्किट में बेसिक पेट्रोल कार की सर्विस की बात करें तो ये 2000/- या 30$ से भी कम है। कार इंजन 624 CC से शरू है , जो की टाटा कंपनी की नेनो कार में मौजूद है। अगर हम किलोमीटर के हिसाब से सर्विस की बात करें तो पेट्रोल कार की सर्विस 9 से 1० हजार किलोमीटर पर होती है। आप अपनी पेट्रोल कार की सर्विस कब और कितने समय के अंतराल में करें इसकी जानकारी के लिए आओ इसे थोड़ा गहराई से समझते हैं।
पेट्रोल कार की सर्विस :-
1. 1st service 1000km या 1 महीना ( इस सर्विस में कार का आयल, फ्लूइड, और जर्नल जाँच होती है, और जो कमी मिलती है उसे दूर किया जाता है )
2. 2nd service 5000km या 6 महीने ( इस सर्विस में कार के सभी आयल और फ्लूइड की कमी को पूरा किया जाता है )
3. 3rd service 10000km या 1 साल ( इस सर्विस में कार का इंजन आयल और आयल फ़िल्टर को बदला जाता है, ब्रैकपैड की सर्विस की जाती है, एयर फ़िल्टर और स्पार्क प्लग की क्लीनिंग की जाती है, कूलैंट, बैटरी वाटर और वाइपर फ्लूइड डाला जाता है। और कार का व्हील अलिंगमेंट किया जाता है।
4. 4th service 20000km या 2 साल ( इस सर्विस में तीसरी सर्विस वाले सभी पॉइंट्स सम्मिलित होते हैं इसके इलावा कार का कूलैंट, वाइपर ब्लेड, स्पार्क प्लग, एयर फ़िल्टर और फ्रंट ब्रैकपैड बदले जाते हैं।
5. 5th service 40000km या 4 साल ( इस सर्विस में चौथी सर्विस वाले सभी काम किये जाते हैं , इसके इलावा इस सर्विस में गियर आयल और फ्यूल फ़िल्टर भी बदला जाता है। कार के सस्पेंशन सिस्टम से सबंधित कार्य भी हो सकता है, अगर कार रफ्फ ड्राइव हो।
कार की किसी भी तरह की जानकारी के लिए हमारे पेज से जुड़े रहिये और हमे कमेंट के माध्यम से लिखते रहिये। आपके प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दिया जायेगा।
कृपया लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें।
धन्यवाद।

Comments
Post a Comment